बच्चों की 10 सर्वश्रेष्ठ किताबें- children’s books|Must Read

0
3796
top 10 Kids books
top 10 Kids books

बच्चों की 10 सर्वश्रेष्ठ किताबें(10 best children’s books): किताबों से तो हम सभी परिचित होंगे, आज आपको किताबें डिजिटल रूप में भी पढ़ने को मिल रही है
इससे हम ये तो मान ही सकते है की किताबें आज भी हमारी सबसे अच्छी दोस्त है, ऐसा कहा भी जाता है और ये सच भी है क्यूंकि किताबें हमसे सवाल ना करके, हमे सवाल करने लायक बनाती है, और दुनिया में नए उतर ढूंढ़ने का रास्ता भी सुझाती है |
डिजिटल होती दुनिया में अभी भी किताबें मनोरंजन और ज्ञान दोनों ही प्रदान करती है, साथ ही किताबें नैतिकता का बोध करने में भी मदद करती है, कोशिश करे की बच्चों का रुझान इस ओर बना रहे |
क्या आप जानते है बच्चों द्वारा पढ़ी जाने वाली वो कौन सी किताबें है जो विश्व में टॉप 10 पर है, अगर आप नहीं भी जानते है तो हम आपको बता देते है –

Harry Potter and the Philosopher’s Stone – J. K. Rowling (1997)

Harry Potter and the Philosopher’s Stone जिसे की लिखा था J. K. Rowling ने 1997 में इसे पढ़ने वाला आयुवर्ग 8 से 14 का हो सकता है, मगर इसे सभी आयुवर्ग के लोगों ने पसंद किया है | इसकी कहानी एक बच्चे जिसका की नाम हैरी पॉटर है उसके इर्द गिर्द बनी है | उसके माँ बाप की मौत हो जाती है, वो अपने रिश्तेदारों के यहाँ से, Hogwarts School of Witchcraft and Wizardry नाम के स्कूल पहुँचता है |किताब आपको 7 हिस्सों में पढ़ने मिलेगी और सभी दिलचस्प है

The Chronicles of Narnia – C.S.Lewis (1950)

The Chronicles of Narnia: The Lion, the Witch and the Wardrobe जिसे की C.S.Lewis ने 1950 में लिखा था | इस किताब पर भी मूवी बनी और बहुत कामयाब हुई | Narnia नाम की एक काल्पनिक जगह में रची बसी इस किताब की दुनिया में जानवर बात करते हुए दिखते है | ये किताब ‘All-Time 100 Novels’ में से एक है TIME मैगज़ीन की, साथ ही नंबर 9 पर है BBC’s ‘The Big Read’ में |

Goodnight Moon – Margaret Brown (1947)

Good Night Moon यह किताब School Library Journal की ‘Top 100 Picture Books में से एक है |
साथ ही टीचर्स की टॉप 100 बुक्स में भी है National Education Association की लिस्ट में, Good Night Moon एक पिक्चर बुक है जो की साधारण होते हुए भी बेडटाइम स्टोरी के रूप में लोकप्रिय है |

इसकी विषयवस्तु कुछ इस प्रकार है, इसमें एक Bunny है जो की अपनी खिड़की से दिखने वाली सभी चीज़ो को Goodnight कहने जाता है, वो चाँद यानि की बच्चों के चंदा मामा से लेकर, हवा, सभी आवाज़ों को आस पास की गुड नाईट कहते हुए चलता है | इस किताब की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है |आपको जानकर आश्चर्य होगा की ये किताब 1947 में छपी थी भारत की आज़ादी के वर्ष में, आप भी अपने बच्चों को इस किताब से परिचित करा सकते है ये तीन साल तक के बच्चों के लिए उपयुक्त रहेगी, इसके लेखक Margaret Wise Brown है |

https://www.youtube.com/watch?v=9yu_g5x3ZoQ

The Very Hungry Caterpillar – Eric Carle (1969)

बच्चों की 10 सर्वश्रेष्ठ किताबें इस लिस्ट में अगली किताब है The Very Hungry Caterpillar इसके लेखक है Eric Carle |

यह किताब 1969 छपी थी |इस किताब को आप अपने चार साल तक के बच्चे को पढ़ने दे सकते है, या साथ में ही पढ़ना शुरू करवाए | इसे भी classic का दर्ज़ा हासिल है, कहानी जैसा की नाम से जान गए होंगे आप तितली के बच्चे जिसे अंग्रेजी में कैटरपिलर कहा जाता है उसके आस पास घूमती है, जिसको की तितली के रूप में बदलते हुए दिखाया गया है, कैसे वो अपने अंडे से बाहर आकर उसे ही खाते हुए बड़ा होता है, और इस क्रम में वो पत्तियों को खाता हुआ पंखो वाली तितली बन जाता है |

ये किताब भी बच्चों को ध्यान में रखते हुए चित्रों से भरी हुई है |
दिलचस्प बात ये है इस किताब के बारे में की हर 30 सेकंड में कोई इसे खरीद रहा होता है | इस किताब की दूसरी खास बात ये है की, बच्चे इससे हफ्ते के दिनों, खाने के प्रकार, और तितली का जीवनचक्र भी जान जाते है, इस पुस्तक को Royal Etymological Society भी समर्थन देती है |

https://www.youtube.com/watch?v=JukOTGwWeNk

Where the Wild Things Are – Maurice Sendak (1963)

Where the Wild Things Are ये नाम है उस किताब का जो की हमारी लिस्ट में शामिल हुयी है अपनी लोकप्रियता के चलते, इसे 1963 में लिखा गया था | इसे पढ़ने वाला वर्ग 2 से 6 साल के बीच का हो सकता है मगर इसे कोई भी पढ़ के आनंद ले सकता है आप भी पढ़े बचपन फिर शायद याद आ जाये | Maurice Sendak इस किताब के लेखक है | कहानी इसकी एक बच्चे की है जिसका की नाम है John Max जिसने की भेड़िये की खाल वाले कपड़े पहने हुए है, वो अपने बेडरूम में जाता है, और वहां से वो एक अनजान टापू पर पहुंच जाता है, और उसका सामना जंगली जीवों से होता है |

The Cat in the Hat – Dr. Seuss (1957)

इसके बाद नंबर आता है, The Cat in the Hat का, जिसे की लिखा है Dr. Seuss ने 1957 में, इसे पढ़ने वाले बच्चों की उम्र 3 से 8 साल के बीच हो सकती है | इस बुक की खास बात ये है की इस पर Animation के साथ ही फिल्म भी बनी है | Theodor Geisel जिनका की उपनाम था Dr. Seuss उन्होंने ही The Cat in the Hat को रचा था | कहानी एक मानवरूपी बिल्ली की है, जिसे की Sally के घर में देखा जाता है, जो की एक पात्र है कहानी का, Sally का मनोरंजन करने में बिल्ली घर की हालत बिगाड़ देती है, फिर Sally के दोस्तों की मदद से सफाई करके, ठीक करती है |

Charlotte’s Web – E. B. White (1952)

Charlotte’s Web जिसे की लिखा है E. B. White ने 1952 में, पुस्तक पर आधारित एनिमेटेड मूवी ही नहीं बल्कि वीडियो गेम भी बन चुका है | कहानी की बात की जाये तो ये एक pig और एक Spider की कहानी है, जिनका की नाम होता है Wilbur और शेर्लोट, कहानी में मोड़ तब आता है जब एक किसान Wilbur को काटने आता है, Charlotte अपने जाल के माध्यम से विल्बर को बचा लेता है | ये कहानी 8 से 11 साल तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है |

https://www.youtube.com/watch?v=MlqEPpyXcII

Harold and the Purple Crayon – Crockett Johnson (1955)

Harold and the Purple Crayon भी एक ऐसी ही कहानी है जिसे आज भी पसंद किया जाता है | इसे 1955 में Crockett Johnson के द्वारा लिखा गया था | ये 3 से 7 साल तक के बच्चों के लिए है | कहानी हमे बताती है की अगर हम अपने अनुसार दुनिया बना सकते तो कितना मज़ेदार अनुभव होता | इस अनुभव के साथ कहानी में एक चार साल का बच्चा, बैगनी क्रेयॉन रंग की मदद से दुनिया को बनता है, अपनी समझ के अनुसार | यह भी कहानी बच्चों को दिलचस्प और रोचक अनुभव देगी |

बाल कविता : खुशियों के पैगाम

https://www.youtube.com/watch?v=yf_JtKL5154

Charlie and the Chocolate Factory – Roald Dahl (1964)

Charlie and the Chocolate Factory जिसे की Roald Dahl ने लिखा है | इस फिल्म पर मूवी भी बनायीं जा चुकी है, साथ ही यह किताब J K Rowling की भी पसंद है, जिनके द्वारा लिखी गयी Harry Potter सीरीज भी बच्चों की पसंद है | ये कहानी एक बच्चे की है जो अपने परिवार के साथ रहता है, और उसकी घर की स्थिति ठीक नहीं है | बच्चे की इच्छा पास ही मौजूद चॉक्लेट फैक्ट्री को देखने की होती है, जिसके मालिक Willy Wonka होते है | कहानी में मोड़ तब आता है जब चार्ली उस फैक्ट्री का मालिक बन जाता है, ये दिलचस्प मोड़ ही कहानी को पढ़ने में मज़ेदार बना देता है | इस कहानी को 8 से 10 साल के बच्चे आराम से पढ़ सकते है |

Little Women – Louis May Alcott (1880)

बच्चों की 10 सर्वश्रेष्ठ किताबें इस लिस्ट में Little Women अंतिम किताब है, मगर जल्दी ही आपको कुछ और किताबो की जानकारी मिलेगी जो इस लिस्ट में जगह नहीं बना पायी मगर वो इस लिस्ट में शामिल हो सकती थी ,
Little Women को लिखा है Louis May Alcott ने 1880 में, इसे पढ़ने वाला वर्ग 9 से 12 साल का हो सकता है |
इस किताब का सबसे अच्छा पहलू ये है की, कहानी सभी आयु वर्ग के लोग पढ़ के आनंद ले सकते है,
साथ ही इसमें वो सभी तत्त्व मौजूद है जो कहानी को दिलचस्प बनाते है, जैसे की रोमांस, एडवेंचर, ड्रामा, और काफी हद तक महिलाओं की ओर उन्मुख है ये कहानी |

इस किताब पर भी कई बार सिनेमा बना है, एक जापानी एनीमेशन मूवी भी बनी है | कहानी की बात की जाये तो, ये चार बहनों की कहानी है, उनके बचपन से एक महिला बनने की, कुछ लोगों का मानना है की कहानी Alcott और उनकी बहनों से प्रेरित थे |

ये भी जाने

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया

गूगल का आविष्कार किसने किया और कब

फेसबुक का आविष्कार किसने किया

Heyuno का ये पहला प्रयास है बच्चों की दुनिया में प्रवेश करने का, हमे ज़रूर बताये कैसा लगा “बच्चों की 10 सर्वश्रेष्ठ किताबें” आर्टिकल
साथ ही LIKE, COMMENT, SHARE करना न भूले आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत ज़रूरी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here