चंद्रबाबू ने कहा :- प्रशांत किशोर बिहारी डकैत हैं, के-चन्द्रशेखर राव राजनीति के अपराधी

0
2197

एन चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्रप्रदेश।

– नायडू ने कहा- बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों लोगों के वोट कटवा दिए

– उन्होंने कहा- कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को चंद्रशेखर राव अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे 

नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहारी डकैत ने आंध्रप्रदेश में लाखों लोगों के वोट कटवा दिए। दूसरी ओर चंद्रबाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया। उन्होंने ओंगोल में कहा कि वे कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे हैं। 

https://pbs.twimg.com/profile_images/1040949210621902848/UwQZ5aTq_400x400.jpg

मैं एन चंद्रा बाबू नायडू की बेबुनियाद बातों से हैरान नहीं हूं – PK
एन चंद्र बाबू नायडू द्वारा बिहारी डकैत कहे जाने के बाद प्रशांत किशोर ने जवाब में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा है- “आसन्न हार अनुभवी राजनेताओं को भी परेशान कर सकती है। मैं एन चंद्रा बाबू नायडू की बेबुनियाद बातों से हैरान नहीं हूं। सर जी, अपमानजनक भाषा का उपयोग करने से बिहार के खिलाफ आपके द्वेष को दर्शाता है, आप इस बात पर ध्यान दें कि आंध्रप्रदेश के लोग आपको फिर से वोट क्यों दें?”

https://pbs.twimg.com/profile_images/1106262541578063872/tLxxa7gc_400x400.jpg

जन सेना पार्टी ने तीसरी सूची जारी की
आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग की टीम आज सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से मिलेगी। इस दौरान सोशल मीडिया पर कंटेंट को लेकर चर्चा होगी। वहीं, आंध्रप्रदेश में जन सेना पार्टी (जसपा) ने 13 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। 

प्रियंका की गंगा यात्रा केवल वोट के लिए है
प्रियंका गांधी की यात्रा को लेकर उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर यह पुराना समय होता तो यह राजघराना कहलाता। ये सभी चुनाव के समय आते हैं और पिकनिक मनाकर चले जाते हैं। बोट यात्रा वोट के लिए किया गया है। इनकी बोट यात्रा में खोट पहले ही इनके सहयोगियों ने दर्शा दिया।

https://pbs.twimg.com/profile_images/874969754506739712/YvkqirRF_400x400.jpg

दिल्ली के कई नेता गठबंधन चाहते हैं- पीसी चाको
शीला दीक्षित के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखने के बाद पीसी चाको ने कहा कि दिल्ली के कई नेता गठबंधन चाहते हैं। शीला दीक्षित ने अपने पत्र में कहा है कि आप से गठबंधन करने से पार्टी को नुकसान होगा। आप से गठबंधन का आखिरी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष को ही लेना है। वहीं, आप ने कांग्रेस से गठबंधन को लगभग इनकार करते हुए सभी सीट पर उम्मीदवार घोषित करने के बाद चुनावी ताल ठोक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here