योग के 5 स्तम्भ

1
4377
girl doing surya namaskar
World Yoga Day

योग के 5 स्तम्भ: योग की बात योग दिवस पर करना इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है, क्यूंकि ये हमारी धरोहर है |
आज योग विश्व में सभी देशो द्वारा अपनाया जा रहा है,
ये इसके स्वास्थ्य लाभ को दर्शाने के लिए काफी है |
आप भी अगर इसका लाभ लेना चाहे तो हम आज आपको योग के 5 स्तम्भ बताते है |
ये सभी योग को महत्वपूर्ण बनाये हुए है |

Exercise

Exercise: योग में व्यायाम (Exercise) का अपना महत्व है, जिसे की आसन के रूप में किया जाता है,
जिससे आपके शरीर को ताक़त और स्फूर्ति मिलती है | आसन से आपके शरीर में उचित खिचाव बना रहता है, और बॉडी shape में रहती है |

Breathing

Breathing: आप सांस कैसे ले रहे है यह भी बहुत महत्व रखता है, प्राणायाम आपको इसकी सही जानकारी देता है |
इसका प्रभाव आपके नर्वस सिस्टम पर भी पड़ता है | जीवन चक्र पूरी तरह सांस पर ही केंद्रित है |
सबसे पहले तो आप सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान लगाए | इससे आपको एक भावनात्मक संतुलन मिलेगा |
एक हफ्ते के लिए आप एक डायरी में इस बात को लिखे, और तीन बार दिन में जांचे की अपने साँस कैसे ली | हम सांस तो लेते रहते है मगर पूरी तरह से नहीं ले रहे होते |

Relaxation

Relaxation: ये भी बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसका भी ध्यान दे जब आप थकन महसूस करते है, तब ये प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो जाती है |
इसकी भी विधि है शवासन के द्वारा आप एक नयी ऊर्जा को प्राप्त कर सकते है,
योग के बीच में भी किया जाता है, और इसे करने से आगे की क्रिया आप और अच्छे से कर पाते है |

योग के रहस्यों का तोड़ (YOGA – A CRITICAL STUDY)

Meditation

Meditation (ध्यान) को active relaxation भी कहा गया है |
इसे आप सुबह सबसे पहले कर सकते है | ध्यान का मुख्य काम आपके दिमाग को नियंत्रित करके आपको तरोताज़ा करना है |
इसमें आप किसी भी चीज़ पर ध्यान केंद्रित कर सकते है |
जैसे की अपने पसंद के रंग, पसंद की जगह या फिर आप किसी मंत्र पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते है | इसके फायदे आपको तनाव रहित बनाएंगे, आप जिस चीज़ को चाहेंगे उसे पाना भी सीख जायेंगे |

https://www.youtube.com/watch?v=4C-gxOE0j7s

Diet

Diet: आप क्या खाते है इसका प्रभाव भी आप के ऊपर पड़ता है,
ये आपकी जीवनशैली का निर्धारण करता है |
एक योगिक खानपान में फल सब्ज़ी, अंकुरित अनाज, दूध से बने हुए उत्पाद शामिल होते है |
आप जो खाये उसपर ही पूरा ध्यान केंद्रित रखे, और जितनी भूख हो उसका 80 प्रतिशत ही ग्रहण करे |

मालिश के फायदे (Benefits of Body Massage)

योग एक जीवन पद्धति है सबके लिए लाभदायक है,
इसे किसी धर्म या संप्रदाय का नहीं मानना चाहिए |
योग आपको निरोगी काया देने का काम करेगा और ऊर्जा से भरपूर जीवन जीने में मदद करता है |
हमे बताये कैसा लगा आपको आर्टिकल “योग के 5 स्तम्भ”, like, share, comment करके

इस विश्व योग दिवस में लोगों तक इस जानकारी को जरूर पहुँचाये |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here